हाजीपुर, अगस्त 3 -- बिहार सरकार की पूर्ण शराब बंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा जिले भर में लगातार सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 88 लीटर तैयार शराब सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्तजांच प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...