हजारीबाग, जून 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चटकरी उपर टोला पंचायत मैडम में बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में अवैध शराब बनाने वाली 5 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में गठित टीम ने चटकरी गांव के विभिन्न घरों में छापेमारी की। इस दौरान टीम को बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण का कच्चा माल मिला। मौके पर ही करीब 4000 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया, जिसे शराब बनाने के लिए किण्वन फर्मेंटेशन प्रक्रिया में रखा गया था। साथ ही, टीम ने निर्माण स्थल से 135 लीटर अवैध चुलाई शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन व अन्य उपकरण जब्त किए।उत्पाद विभाग की टीम ने घटनास्थल पर ही अवैध शराब के कारोबार में...