खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मानसी थाना अंतर्गत मटियरवा से बिट्टु कुमार को दो लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं मुफस्सिल थाना अंतर्गत आवास बोर्ड से मुन्ना कुमार को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर मानसी थाना अंतर्गत एकनिया से मुकेश यादव को 1.9 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ पकड़ा गया। वहीं राजाराम सहनी को दो लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। यह कार्रवाई उत्पाद थानाध्यक्ष बमबम कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उत्पाद एएसआई विष्णु प्रिया, पप्पू कुमार, मनोज कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.