खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने रविवार की शाम विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना पर उत्पाद टीम ने तत्काल कार्रवाई कर जिले के मानसी थानांतर्गत एनएच 31 मटिहानी ढाला के पास से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक की तलाशी में 329 कार्टन से कुल 6132 बोतल विदेशी शराब पायी गई। जिसकी कुल मात्रा 2954.88 लीटर है। बताया गया कि ट्रक में खराब कुरकुरे के बोरी के नीचे छुपाकर धनवाद से दरभंगा शराब की खेप ले जायी जा रही थीं। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान राज्य के चितौड़गढ़ के गोपाल सिंह रावत के रूप में हुई है। कार्रवाई में उत्पाद इंस्पेक्टर राजा बाबू, बमबम कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो सत्तार अं...