खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस की टीम ने सोमवार की देर शाम रहीमपुर गांव से सटे नदी किनारे छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी नष्ट किया। इधर दूसरी जगह से एक शराब कारोबारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रहीमपुर के पास से शराब भट्ठी का उदभेदन किया गया। मौके से 45 लीटर चुलाई शराब बरामद कबी गई साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किया गया। मौके पर बरामद भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया। दूसरी ओर उत्पाद एएसआई ललिता कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गोगरी थाना अंतर्गत गोढ़िया टोला से भगवान यादव को चार लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य जगहों से चार शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.