सीवान, फरवरी 19 -- मेले में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज, जैविक खाद, कीटनाशक रहित खेती की तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी दी गई। किसानों ने स्टॉलों पर जाकर विशेषज्ञों से सीधे बातचीत की और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए भव्य बैनर मे स्वस्थ धरा, खेत हरा और जैविक खेती अपनाएं सुखी जीवन पाएं जैसे संदेशों ने किसानों को प्रेरित किया। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले से क्षेत्र के किसानों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस तरह के उत्पादन से किसानों को नया आयाम मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.