हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी रोशन कुमार बरनवाल ने दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के प्राथमिक आरोपी छोटन कुमार मेहता पिता कपिलदेव महतो ग्राम अंबाडीह थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...