रामगढ़, जनवरी 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की गिद्दी सी कोलियरी परियोजना ने 5 लाख 10 हजार टन कोयला उत्पादन की लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। कोलियरी प्रबंधन ने बताया गिद्दी सी परियोजना को चालू वितीय वर्ष 2025-26 में कोयला उत्पादन का 5 लाख 10 हजार टन उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे कोलियरी परियोजना ने 2 महीना 5 दिन पहले ही प्राप्त कर लिया है। इससे गिद्दी सी परियोजना के कर्मियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। गिद्दी सी परियोजना पदधिकारी शकील अख्तर ने इसकी खुशी में रविवार को कोलियरी परियोजना के कर्मियों और अधिकारियों के बीच मिठाई का वितरण किया है। परियोजना पदाधिकारी ने कहा बचे समय दो महीना 5 दिन में परियोजना में लक्ष्य से अधिक 6 लाख टन कोयला का उत्पादन आसानी से कर लिया जाएगा। मिठाई बांटने के मौके पर कोलियरी क...