सोनभद्र, मई 11 -- अनपरा,संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल खदानों का आगाज अच्छा नही हुआ है। एनसीएल की कोई भी खदान अप्रैल माह में अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल नही कर सकी है। ब्लॉक बी,निगाही,कृष्णशीला और बीना परियोजना का हाल सर्वाधिक खराब है। ब्लॉक बी लक्ष्य का महज 21.3 प्रतिशत(0.16 मिलियन टन) ही उत्पादन कर सकी है और कोल इंडिया की कुल 35 खदानों में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। निगाही भी लक्ष्य का महज 58.5 प्रतिशत(0.79 मिलियन टन),कृष्णशीला लक्ष्य का 74.29 प्रतिशत(0.52 मिलियन टन) और बीना लक्ष्य का लक्ष्य का 74.5 प्रतिशत(0.85 मिलियन टन) कोयला उत्पादन कर सकी है।अन्य खदानों का हालांकि प्रदर्शन सापेक्षत: कुछ बेहतर है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 386 करोड़ की कोयला रॉयल्टी के साथ वित्तीय वर्ष की शुरुआत खड़िया लक्ष्य का 97.92 प्रतिशत दुद्धिचूआ 92.44 ...