धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल एसोसिएशन (एआईडीईओए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ निदेशक तकनीक संजय सिंह ने सोमवार को उत्पादन, सुरक्षा व कोयले की गुणवत्ता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। एआईडीईओए ने बताया कि सीएमडी के साथ बैठक होनी थी, लेकिन सीएमडी के अचानक दिल्ली जाने के कारण वे उपलब्ध नहीं थे। बैठक में मुख्य रूप से कंपनी के उत्पादन बढ़ाने, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कोयले की गुणवत्ता (क्वालिटी) में सुधार जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। निदेशक (तकनीक) ने कहा कि कंपनी के उत्पादन में वृद्धि तथा गुणवत्ता सुधार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ अलग-अलग बैठकें की जाएंगी। बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जमीनी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.