रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन ने कहा है कि स्थायी एवं ठेका मजदूर-कर्मचारियों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में बेहतर उत्पादन किए जाने के बावजूद समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। श्रमिक नेता लालदेव सिंह ने कहा कि उत्पादन और कलेक्शन दोनों ही संतोषजनक स्तर पर हैं, जिससे कम से कम दो माह का वेतन भुगतान किया जा सकता है, लेकिन प्रबंधन इस दिशा में चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में देरी का सीधा असर उत्पादन की गति पर पड़ता है। यदि समय पर वेतन नहीं मिला, तो उत्पादन कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल गिरना स्वाभाविक है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में उत्पादन से जुड़े अधिकारियों, विशेषकर निदेशक (उत्पादन) की जिम्मेदारी बनती है कि उत्पादन में किसी प्रकार की गिराव...