भदोही, अप्रैल 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अनाज का उत्पादन बढ़ाने को किसान मृदा का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जांच रिपोर्ट में किसानों को मिट्टी की खूबी एवं कमियों की जानकारी मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 12 हजार मृदा का परीक्षण कराया जाएगा। मिट्टी का स्वास्थ परीक्षण कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां स्थित लैब में होगा। 12 हजार किसानों का मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी बनाया जाएगा। रवी-खरीफ दोनों सीजन मिलाकर 12 हजार कृषकों के खेतों के मिट्टी की जांच की जाएगी। उप कृषि निदेशक डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कृषकों को उनके खेतों की मिट्टी की खूबी और कमियों की जानकारी देने में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला कारगर साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- कृषक संगोष्ठी में नैनो उर्वरक उपयोगिता की दी जानकारी इससे किसानों को उनके खेत में फसल के अनुसार खाद डालने में आसानी ...