भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी नए खरीफ ऋतु में उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए मृदा परीक्षण कराना अत्यंत जरूरी है। मृदा परीक्षण होने से अनाज का उत्पादन स्वयं बढ़ जाएगा। मृदा परीक्षण संबंधित जानकारी को किसान कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मृदा परीक्षण विशेषज्ञ ताराचंद्र बैरवा से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के हेड व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करा सकते हैं। इसके लिए हमारे यहां कृषि विज्ञान केंद्र में मृदा परीक्षण कार्य सुचारू रूप से चालू है। किसानों के लिए प्रति मृदा नमूना शुल्क सौ रुपया रखा गया है। जिसमें कुल 12 पैरामीटर्स जैसे मृदा पीएच मान, कार्बनिक पदार्थ, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, नाइट्रोजन ,फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक ,बोरोन,आयरन ,मैंगनीज ...