सोनभद्र, जून 20 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा-ओबरा समेत आधा दर्जन बिजलीघरों ने शुक्रवार को अब तक का सर्वाधिक उत्पादन कर बेकाबू हो रही बिजली की मांग पूरा करने में अहम योगदान किया है। 9120 मेगावाट क्षमता के इन बिजलीघरों की सभी 25 इकाइयों से रिकार्ड 172.3 मियू (7177 मेगावाट)उत्पादन हुआ। इससे पूर्व बीते 22 मई 2026 को 171.8 मियू बिजली आपूर्ति की गयी थी जो अब तक की सर्वाधिक थी। अनपरा बिजलीघर की सभी सात इकाइयों ने 53 मियू (2209मेवा),ओबरा की सात इकाइयों ने 40.11मीयू (1671 मेवा),हरदुआगंज 23.88मियू (996 मेवा),पारीछा ने 15.34 मियू(638 मेवा)जवाहरपुर ने 25.5 मियू(1063 मेवा)और पनकी ने 14.42 मियू (600मेवा)बिजली पैदा की। उमस भरी गर्मी से बिजली की 665.6 मियू की खपत पूरी की गयी लेकिन इसके बावजूद लगभग 15 मियू की रोस्टरिंग करनी पड़ी। एनटीपीसी रिह...