सोनभद्र, मई 15 -- अनपरा,संवाददाता। रिजर्व शटडाउन और तकनीकी कारणों से बंद हुई इकाइयों के चालू हो जाने के बाद गुरुवार से अनपरा,ओबरा समेत 9120 मेगावाट क्षमता के उत्पादन निगम के आधा दर्जन बिजलीघरों की सभी 25 इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया है। इस बीच आंधी-बारिश से लुढ़की प्रदेश की बिजली की मांग में एक बार फिर एक हजार मेगावाट से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। गुरुवार देर शाम बिजली की पीक डिमाण्ड बढ़कर चालू माह में अधिकतम 27587 मेगावाट तक जा पहुंची। इस दौरान सभी इकाइयां चालू होने से उत्पादन निगम के बिजलीघरों से लगभग 136 मियू से ज्यादा बिजली प्रदेश को मिली जिससे हालात सम्भालने में काफी मदद मिली। यह भी पढ़ें- अनपरा-ओबरा की बंद 03 इकाइयां चालू सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक एमईआईएल के अनपरा सी ,घाटमपुर और एलपीजीसीएल ललितपुर की तीसरी इकाई के भी शीघ्र चा...