मोतिहारी, अगस्त 30 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक व व्यवहारिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मशरूम उत्पादन, कृषि नवाचारों एवं किसानों से जुड़ी गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र प्रमुख डॉ. ए.के. सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को दिनभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया तथा कृषि क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- आधुनिक कृषि तकनीक से हुए अवगतप्राकृतिक खेती प्रशिक्षण इकाई का भ्रमण इसके बाद छात्रा जाह्नवी सहित अन्य विद्यार्थियों ने डॉ. गायत्री कुमारी पाढ़ी के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण इकाई एवं ...