उत्पाती बंदर पकड़ने के लिए मांगा टेंडर
गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गोरखपुर नगर निगम ने महानगर में उत्पाती बंदरों की समस्या से राहत दिलाने के लिए अति अल्पकालीन ई-निविदा जारी की है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 80 तक विभिन्न स्थानों पर उत्पाती बंदरों को पकड़कर शहर से दूर जंगलों में छोड़ा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होगी।नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा जारी निविदा के तहत बंदरों को पकड़ने के बाद जीपीएस फोटो सहित उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रति बंदर दर के आधार पर कार्य आवंटित किया जाएगा, जिसमें जीएसटी भी शामिल रहेगा। ई टेंडर दस्तावेज etender.up.nic.in पर उपलब्ध है जिसे सोमवार से डाउनलोड किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.