औरैया, जनवरी 24 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कायस्थान में बीते दो दिनों से उत्पाती बंदर को लेकर बनी दहशत का शनिवार सुबह अंत हो गया। शुक्रवार को बंदर को पकड़ने आई टीम की लापरवाही के चलते हाथ से छूटा बंदर आखिरकार शनिवार सुबह करीब छह बजे मथुरा से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले उक्त बंदर ने मोहल्ला कायस्थान में आतंक मचाते हुए आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने साहस दिखाते हुए बंदर को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया था और इसकी सूचना नगर पंचायत समेत संबंधित विभागों को दी गई थी। सूचना के बावजूद तीन दिन बाद मथुरा से टीम पहुंची। शुक्रवार सुबह बंदर को पकड़ने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण वह टीम के हाथ से ...