बलिया, मार्च 15 -- बेल्थरारोड। इन दिनों नगर में लाल बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर के काटने और हमले से कई लोग घायल हो चुके है। इनके भय से लोग छत पर भी नहीं जा रहे है। खाने पीने की वस्तुओं को लेकर बंदर भाग जा रहे है। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। खास तौर पर नगर बंदरों के अड्डे के रूप में तब्दील हो गया है। जहां 24 घंटे बंदरों की धमा-चौकड़ी जारी रहती है। बंदरों के आक्रमण से कितने ही घायल लोग यत्र-तत्र अपना इलाज करवा रहे हैं। बंदरों के डर से लोग अपने घर के छतों पर जाने से परहेज करने लगे हैं। रेलवे परिसर में बंदरों के जमावड़े से यात्री परेशान हैं। यात्रियों के खाने-पीने का सामान लेकर भाग जाते हैं तथा प्रतिरोध करने पर बंदरों का समूह काटने के लिए दौड़ पड़ता है। सभासद और सामाजिक कार्यकर्ता निलेश दीपू ने ...