उत्पात:तीन महिला व बच्चा हुए जख्मी
सहरसा, जून 10 -- सोनवर्षा राज। बसनही थाना क्षेत्र के सहशौल पंचायत स्थित तीनधारा गांव में बुधवार को नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर में घुसकर हंगामा करते हुए तीन महिलाओं और एक बच्चे के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेश साह ने पूजा देवी के घर में घुसकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर उसने पूजा देवी के गाल में दांत काट लिया तथा उनके पुत्र अभिषेक कुमार को लाठी से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं खुशबू देवी और उर्मिला देवी को भी पीट दिया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी सोनवर्षा राज में कराया गया। यह भी पढ़ें- अधौरा पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.