हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने 25 फरवरी को कुमाउनी होली महोत्सव के आयोजन की घोषणा की है। इसमें महिला होली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने बताया कि प्रतिभागी टीमों को 24 फरवरी तक अपनी प्रविष्टि जमा करानी होगी। प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति (गीत, नृत्य और स्वांग) के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को पारंपरिक चीर बंधन व ध्वजारोहण होगा, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। मंच ने समस्त क्षेत्रवासियों, कलाकारों और बच्चों से इस उत्सव में शामिल होकर अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.