हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था की ओर से दो दिवसीय किताब कौतिक का आयोजन पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में 14 मार्च से किया जाएगा। जिसमें 50 प्रकाशकों की करीब 80 हजार पुस्तकें साहित्य प्रेमियों के अवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी।किताब कौतिक को लेकर गुरुवार को रामपुर रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता की गई। संयोजक दयाल पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की थीम नशामुक्त समाज और मानसिक स्वास्थ्य रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वॉक, साहसिक खेल, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टाल्स सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी। क्रिएटिव उत्तराखंड के संरक्षक ...