उत्थान ऑडिटोरियम में सजेगी विकास योजनाओं की प्रदर्शनी
बहराइच, जून 9 -- बहराइच,संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 से 20 जून 2026 तक कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में विकास प्रदर्शनी लगेगी। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि यह प्रदर्शनी समेकित जन-कल्याण अभियान के तहत लगाई जा रही है।चार दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है। सीडीओ ने बताया कि प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, उद्योग, चिकित्सा, खादी ग्रामोद्योग, बैंक, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगर विकास, शिक्षा, समाज कल्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.