उन्नाव, अप्रैल 8 -- उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय डायट कैम्पस नगर क्षेत्र उन्नाव में परीक्षाफल वितरण, उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पारितोषिक वितरण, नवीन नामांकित बच्चों का सम्मान, पीटीएम व शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों और शिक्षकों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति भी दर्ज कराई गई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल वितरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नियमित उपस्थिति एवं अनुशासित वेशभूषा वाले बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एसआरजी डॉ. रचना सिंह, एआरपी रामसागर, पूनम मिश्रा, बबिता, अमित द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...