लखनऊ, नवम्बर 27 -- संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में विशेष आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा की उपस्थिति में मंडलीय कार्यालय में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। डीआरएम के नेतृत्व में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित करते हुए संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया। डीआरएम ने संविधान को संप्रभुता सम्पन्न और सशक्त भारत का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि संविधान ही अनेक विविधताओं के बावजूद इस देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.