चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज से पीडीडीयू तक विंडो निरीक्षण करते हुए पहुंचे। इस दौरान मानसनगर स्थित डीएफसीसी के नव निर्मित क्रू लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण कर जानकारी ली। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, समयबद्ध संचालन और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सुविधा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना एवं डीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...