प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब एसी कोच में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल किट के तकिया की गुणवत्ता पूरे देश में एक जैसी होगी। इसके लिए रेलवे ने भारतीय मानक ब्यूरो के नए मानक को लागू करने का आदेश जारी किया है। इससे अब उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन नए मानक के अनुसार ही तकिया की खरीदारी करेंगे।रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी जोनल रेलवे को तकियों की खरीद के लिए आईएस 18930:2024 मानक अपनाना अनिवार्य होगा। अभी तक अलग-अलग जोन अपने-अपने मानकों के अनुसार तकिया खरीदते थे, जिससे आकार, वजन, भराव और गुणवत्ता में काफी अंतर देखने को मिलता था।अब नए मानक के तहत तकिया में पॉलिएस्टर फाइबर भरना अनिवार्य होगा। इसके अलावा तकिया का कवर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.