आगरा, मई 18 -- रेलकर्मियों के आश्रितों व बाहरी व्यक्तियों के आश्रितों के लिए खेलकूद समर कैप का आयोजन आगरा कैंट स्थित उत्तर मध्य रेलवे संस्थान में किया जा रहा है। 7 वर्ष से 20 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं के लिए छह खेलों का प्रशिक्षण 25 मई से 15 जून तक विशेषज्ञ कोचों द्वारा दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने बताया कि खेलकूद समर कैम्प में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, स्केटिंग, योगा/फिटनेस खेलों के समर कैम्प लगेंगगे। रेलकर्मियों के आश्रितों से 100 रुपये व बाहरी व्यक्तियों के आश्रितों से 300 रुपये प्रति व्यक्ति लिए जाएंगे। इच्छुक बच्चे रेलवे संस्थान से 23 मई तक आवेदन फार्म प्राप्त कर शुल्क सहित जमा करा दें। यह भी पढ़ें- खेलकूद समर कैंप 25 से होगा शुरू कैम्प सुबह 6 से 8 बजे तक संचालित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...