प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं के बाद रेलवे ने यात्री सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के 175 कोचों में नए अग्निशमन यंत्र लगाने की मंजूरी दी है। यह व्यवस्था देशभर के 30 हजार कोचों में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

योजनाओं की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए बल्क रोलिंग स्टॉक प्रोग्राम (आरएसपी) के तहत 30 हजार कोचों में अग्निशमन यंत्र लगाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत विभिन्न जोनल रेलवे को कोचों की संख्या के अनुसार आवंटन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे को 175 कोचों के लिए अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

अग्निशामक सामग्री उपलब्धता रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार देशभर में 1...