मुजफ्फरपुर, जून 8 -- Upendra Kushawaha Maharally Highlights : केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में रैली हुई।। मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया जिसका नाम है संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली। इसके माध्यम से पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया ताकि विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी कर सके। रैली में कुशवाहा ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में 31 लाख पर एक सांसद तथा दक्षिण भारतीय राज्यों में 21 लाख पर एक सांसद होता है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि परिसीमन नहीं होने से उत्तर भारत के राज्यों को नुकसान हो रहा है। परिसीमन का आधार जनसंख्या होता है। लेकिन पिछले 50 सालों में किसी न किसी बहाने दो बार परिसीमन पर रोक लगाई गई। इसका नुकसान हिंदी पट्टी के राज्यो...