नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बजट में सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा के बाद यीडा क्षेत्र उत्तर भारत में सेमीकंडक्टर का हब बनेगा। इसके लिए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-28 में पहली इकाई स्थापित करने के लिए 48 एकड़ जमीन आंवटित की जा चुकी है। कंपनी ने मौके पर बाउंड्री वॉल और मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया है। यह लगभग डेढ़ वर्ष में शुरू हो जाएगी। यीडा क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। एचसीएल और फॉक्सकॉन कंपनी के संयुक्त उपक्रम मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 18 जनवरी को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 48 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र सौंपा था। कंपनी क्षेत्र में 3706.15 करोड़ का निवेश करेगी। इस परियोजना से शहर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.