मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृहरक्षा वाहिनी की परीक्षा बुधवार को ली जाएगी। सिर्फ मुजफ्फरपुर में 24 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ से सामान्य यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर और बेतिया से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच चलेगी। सभी ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी।पूमरे की अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल दोपहर 1.15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 16 बोगियों की होगी। वहीं, मधुबनी-पाटलिपुत्र, समस्तीपुर से पाटलिपुत्र और बेतिया से पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे खुलेगी। बेतिया से खुलन...