मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। बेटियां पढ़ रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। इंटर के रिजल्ट ने इसे साबित कर दिया है। जिले के टॉप थ्री में नौ बच्चों में आठ बेटियां शामिल हैं। जिले में इस साल इंटर की परीक्षा में 32 हजार से अधिक बेटियां और 26 हजार लड़के थे। लड़कों की अपेक्षा 6 हजार अधिक लड़कियां प्लस टू में नामांकित रही हैं। उपस्थिति के आंकड़े को देखें तो पिछले दो साल में जिले के स्कूलों में लड़कों की औसत उपस्थिति से 30 से 35 फीसदी रही है, जबकि लड़कियों की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक रही है। यानी स्कूल जाने की चाह भी बेटियों में बेटों की अपेक्षा दोगुनी रही है। स्कूलों में 60 फीसदी से अधिक छात्राओं ने 75 फीसदी उपस्थिति को पूरा किया है।जिले में आर्ट्स में अधिकतम 94.60 फीसदी और कॉमर्स में 92.40 फीसदी अंक अधिकतम रहा है। बोर्ड की ओर से जारी...