दरभंगा, फरवरी 2 -- दरभंगा। आम बजट में सरकार की ओर से कैंसर और डायबिटीज सहित गंभीर बीमारियों की 17 दवाओं की कीमत कम करने की घोषणा से इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों में उम्मीद की किरण जगी है। दवाएं सस्ती होने से उनकी जेब पर बोझ कम हो जाएगा। हालांकि लोगों का मानना है कि दवाओं को सस्ती करने के लिए सरकार को दवा कंपनियों पर विशेष दवाब बनाना होगा। तब ही मरीजों को इसका पूर्ण लाभ मिल सकेगा। पूरे जिले में डायबिटीज महामारी का रूप लेता जा रहा है। उत्तर बिहार में 70 हजार कैंसर के मरीज हैं, जिन्हें महंगी दवा खरीदकर इलाज कराना पड़ रहा है। दवाओं की ऊंची कीमतों से उनके घर का बजट बिगड़ जाता है। कई लोगों का कहना है कि सरकार तो दवा की कीमत घटाने की दिशा में कार्रवाई करती है, लेकिन कई दवा कंपनियों की ओर से सरकार की हितकारी योजना को दरकिनार कर मनमानी कीमत वसूली ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.