मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से एक बार फिर से उत्तर बिहार के मौसम में बड़े बदलाव आने के संकेत दिए हैं। विभाग ने गुरुवार को अगले चार-पांच दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार शुक्रवार से उत्तर बिहार के कुछ जिलों सहित करीब आधे बिहार में आंधी-पानी और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।आईएमडी की मानें तो 20 मार्च को उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के भी आसार हैं। इस खराब मौसम का असर पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में भी रहने की संभावना है। 21 मार्च से पूरे बिहार का मौसम खराब होने की संभावना जताते हुए लोगों क...