वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। प्रयागराज में इस वर्ष माघ मेला के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को पालकी पर जाने से रोकने के प्रकरण पर नागरिक समिति ने प्रतिवेदन प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है कि उस दौरान शंकराचार्य को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। समिति के मंगलवार को भेलूपुर स्थित होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान इस प्रतिवेदन का लोकार्पण किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म परिषद के गठन का प्रस्ताव भी दिया गया। समिति की ओर से माघ मेला घटना पर अध्ययन करने वाले पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने कहा कि परिषद की अध्यक्षता स्वीकार करने का शंकराचार्य से आग्रह किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रयागराज माघ मेला प्रकरण पर प्रतिवेदन का विमोचन इस अध्ययन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. मधु किश्वर और ऋतु राठौर शामिल...