मेरठ, मई 14 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेजबान मेरठ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 73 स्वर्ण, 40 रजत और 37 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शामली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 27 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गाजीपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन 24 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 11 से 13 मई तक इस चैंपियनशिप में प्रदेश के लगभग 45 जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- प्रदेश किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण झटके प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। बुधवार को खेले ...