नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 400 से अधिक घरों को गिराने के बाद कर्नाटक सरकार विवादों में घिर गई है। अब इस मुद्दे पर उत्तर और दक्षिण भारत की राजनीति शुरू हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में बुलडोजर से घरों को ध्वस्त करना उत्तर प्रदेश की घटनाओं से तुलना नहीं की जा सकती। आईयूएमएल के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक के नेताओं, जिसमें मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुई इस तोड़फोड़ की तुलना उत्तर प्रदेश की घटनाओं से नहीं की जा सकती। बेंगलुरु में सभी समुदायों के लोग प्रभावित हुए हैं। कुन्हालीकुट्टी ने आगे कहा कि जिन लोगों के घर नष्ट हुए हैं, उनका पुनर्वा...