इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा। उ.प्र. साहित्य सभा के जिला कार्यालय में साहित्य सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज की उपस्थिति में पीईएस कैडर में प्रोन्नत हुए राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्यों डॉ मुकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, पूरन सिंह पाल, अंजूश्री, नीता कटारिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम बाबू प्रेम ने की। मुख्य अतिथि डॉ कैलाश यादव मौजूद रहे। सभा की ओर से संरक्षक अनुराग मिश्र असफल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के संयोजक सत्यदेव आजाद, जिलाध्यक्ष शिवगोपाल अवस्थी, रजनीश त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवान दास शर्मा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष राज़दा ख़ातून, अमित कुमार और पंकज कुमार, सहसचिव नूतन अवस्थी, प्रतीक्षा चौधरी, संगठन सचिव प्रशांत राज, तहसील प्रभारी राबिया बेगम मौ...