जमशेदपुर, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश संघ जमशेदपुर की वार्षिक आमसभा रविवार को मोतीलाल नेहरू विद्यालय परिसर में हंगामेदार माहौल में हुई। अध्यक्षता अखिलेश दुबे ने की, जिसमें करीब 110 सदस्यों ने भाग लिया। सभा में सचिव डॉ. डीपी शुक्ला ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में वर्ष 2020 में डोबो क्षेत्र में खरीदे गए 4.51 एकड़ भूखंड से जुड़े मामले पर चर्चा हुई और जांच समिति की रिपोर्ट को बहुमत से लागू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि गौरीगांव स्थित भूमि पर कब्जा सुनिश्चित कर भविष्य की योजनाओं पर कार्यकारिणी समिति निर्णय लेगी। सभा ने तत्कालीन अध्यक्ष विजय सिंह राणा, सचिव डॉ. डीपी शुक्ला और अन्य संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का एक और अवसर देने का निर्णय लिया, ताकि वे उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.