नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सहयोगी दल सक्रिय हो गए हैं। सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्य में सहयोगी दलों के सीटों के जल्द बंटवारे और साझा कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बुधवार को राजग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और महासचिव सुनील बंसल से अलग-अलग मुलाकातें कीं। संजय निषाद ने भी सुनील बंसल से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राजभर व निषाद सक्रिय राजभर और निषाद ने एक साथ भी बंसल से चर्चा ही। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने ...