गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- - मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन लोनी, संवाददाता। लोनी तहसील परिसर में शनिवार को तहसील परिसर में कार्यरत लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। लेखपालों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन भेजे जाने का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लोनी तहसील में कार्यरत लेखपालों ने सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि पिछले नौ वर्ष से लेखपाल अपनी मांगों के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतन मान का उच्चीकरण करने, एसीपी विसंगति को दूर करने, मृतक आश्रित लेखपाल की पुरानी पेंशन विसंगति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.