वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मार्च और अप्रैल का मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। संविदा कर्मचारी संघ ने चेताया कि 20 मई तक भुगतान नहीं होने पर वे 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे। अध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद ने कहा कि जिले में करीब तीन हजार संविदाकर्मियों को मानदेय नहीं मिला। इससे उनके समक्ष तमाम दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। संयुक्त सचिव धर्मेंद्रनाथ सिंह, पीआरओ उपासना त्यागी, रवींद्र चौरसिया, मीडिया प्रभारी नदीम अली, संजय भारती और जिला प्रवक्ता पूजा राय मौजूद रहीं। उन्होंने प्रशासन को पत्र देकर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की। यह भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से मानदेय के लाले यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- एनएचएम के संविदा स...