शामली, अप्रैल 11 -- शामली। भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज रामराज्य की दिशा में अग्रसर है, जहां विकास, सुरक्षा और सुशासन का संगम देखने को मिल रहा है। शनिवार को शामली में उनके स्वागत के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वैभव गोयल के निवास पर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। विनीत शारदा ने कर्मण्य सर्वहित संस्था द्वारा आयोजित टूलकिट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेज गति से विकास कर रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया...