मेरठ, मई 8 -- प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (A)-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 59 जिलों से कुल 522 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने 40 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​इस चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो 22 से 25 मई 2026 तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली है। यह भी पढ़ें- रोजी, सुहानी, आर्य देव और शाहबान ने दिखाया दमखमप्रतियोगिता का समापन ​प्रतियोगिता का समापन मंडल खेलकूद अधिकारी (प्रयागराज) प्रेम कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने खिलाड़ियों का उत...