हापुड़, अगस्त 4 -- अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने कहा कि कांग्रेस में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बहुत मायने रखती हैं क्योंकि यह वही समाज हैं जो उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में अपना विशेष योगदान रखता हैं। इसलिए अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी भूमिका अदा करें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरे। वह नगर के दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पुनर्गठन की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के संयोजक नसीम कुरैशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नए सिरे से अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस का पुनर्गठन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी मिलकर 2027 क...