नई दिल्ली, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने के बिजली बिल में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर विवाद तेज हो गया है। इस मामले में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को नोटिस जारी किया है। दूसरी ओर, भारत ने सिंधु जल संधि से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के आदेश को स्पष्ट रूप से मानने से इनकार कर दिया है। भारत का कहना है कि यह कोर्ट अवैध रूप से गठित किया गया है और इसके आदेशों को भारत मान्यता नहीं देता। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलने पर चीन भड़क उठा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को 90 वर्ष की उम्र में उनके शांति, करुणा और मानवीय मूल्यों के प्रसार के प्रयासों के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी स्पोकन-वर्ड एलबम "Meditations: The Reflections Of His Holi...