मेरठ, जून 4 -- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बावजूद उत्तर प्रदेश में मोटापा धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा मोटी हुई हैं। इसमें भी ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरों में महिला-पुरुष दोनों अधिक मोटे हैं। यह आंकड़े नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस-6) के छठे चरण के हैं। 2019-21 के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में जहां 21.4 फीसदी महिलाएं मोटापे का शिकार थीं, वहीं 2023-24 के छठे चरण में यह संख्या 26.7 फीसदी तक पहुंच गई। इस अवधि में महिलाओं के मोटापे में 5.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि पुरुषों में मोटापा 18.5 से बढ़कर 21.8 फीसदी तक पहुंच गया है। पुरुषों में मोटापा 3.3 फीसदी बढ़ा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में हर चौथी पत्नी शारीरिक या यौन हिंसा का शिकार महिलाओं में मोटापा बढ़ा गांवों से ज्यादा शहर में महिल...