नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी की ताजपोशी से भाजपा ने दिए कई राजनीतिक संदेश ------------------- -नए अध्यक्ष से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए साधे सामाजिक समीकरण -राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों के दिए संकेत ------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद ओबीसी समुदाय से आने वाले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ताजपोशी तय कर भाजपा ने कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं। चूंकि उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में पार्टी ने राज्य में गैर यादव ओबीसी समुदाय को बड़ा संदेश देकर विपक्ष की पीडीए की राजनीति को झटका देने की कोशिश की है, वहीं साफ कर दिया है कि राज्य में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं। साथ ही इससे राष्ट...