मेरठ, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश में कई कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेरठ कोर्ट की सरकारी ईमेल आईडी पर मंगलवार देर रात 2:13 बजे धमकी भेजी गई। सुबह इस धमकी की जानकारी होते ही कचहरी में हड़कंप मच गया। एसएसपी मेरठ को सूचना दी गई, जिसके बाद कचहरी परिसर को खाली कराया गया। कचहरी में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग कराई गई। कचहरी में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद कचहरी में कामकाज शुरू हो सका। हाईकोर्ट इलाहाबाद और मेरठ कचहरी की ईमेल आईडी पर मंगलवार देर रात 2:13 बजे सौरभ विश्वास नाम से ईमेल भेजी गई और यूपी की तमाम कचहरी में धमाके की धमकी दी गई। ई-मेल में लिखा कि द्रविड नाडू निर्वासित सरकार अपने सहयोगी मद्रास टाइगर्स, तमिल विदुथलाई अमाइप्पु, तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी(टीएनएलए), तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.